Tuesday, December 5, 2023

बेटे वायु को गोद में लेकर सैर पर निकले आनंद आहूजा, सोनम कपूर ने शेर की पापा बेटे की क्यूट झलक…

फैशन क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर है और इन दिनों एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं| बता दे अभी कुछ महीने पहले ही सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपनी जिंदगी में एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया था और वही बेटे वायु कपूर आहूजा को जन्म देने के बाद से ही एक्ट्रेस सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गई है| सोनम कपूर भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती है लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी उपस्थिति बनाए रखती है और आए दिन अपनी और अपनी फैमिली की खूबसूरत झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती है|

सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के चेहरे का दीदार तो अभी तक लोगों को नहीं करवाया है परंतु सोशल मीडिया पर वह आए दिन अपने बेटे की क्यूट क्यूट सी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिन पर सोनम कपूर के फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं| सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भी अपने बेटे वायु कपूर पर जान लुटाते हैं और आए दिन आनंद आहूजा अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे चाहते हैं| इसी बीच सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेटे और अपने पति आनंद आहूजा की कुछ तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा अपने बेटे को गोद में लेकर सैर पर निकले हैं|

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने जैसे ही अपने बेटे और पति की इन तस्वीरों को साझा किया वैसे ही यह तस्वीरें वायरल हो गई है और इन तस्वीरों पर अदाकारा के फैन दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग एंगल से ली गई कई तस्वीरें शेयर की है और इनमें से एक तस्वीर में सोनम कपूर अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही है और एक अन्य तस्वीर में आनंद आहूजा अपने गोद में अपने बेटे वायु कपूर को लिए हुए दिखाई दे रहे हैं|

इसके अलावा सोनम कपूर ने अपनी एक मिरर सेल्फी भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में बेहद हसीन दिख रही है और उनके चेहरे की मिलियन डॉलर स्माइल इस तस्वीर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है| सोनम कपूर ने अपने नन्हे बेटे वायु कपूर आहूजा की एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मां और बेटे दोनों ही सोफे पर आराम फरमाते हुए देखे जा सकते हैं और इस दौरान सोनम कपूर एक किताब पढ़ती हुई दिखाई दे रही है और अपने बेटे वायु कपूर को भी किताब में कुछ दिखाती हुई नजर आ रही है| इसके अलावा सोनम कपूर ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वह सड़कों पर अपने बेटे को लिए हुए घूमती हुई दिखाई दे रही है|

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई उनके बेटे की तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के फैन जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

आपको बता दें एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ बहुत ही ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई थी और शादी के 3 साल बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है और उन्होंने पिछले ही साल अपने जिंदगी में अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया था|

शादी के बाद से ही सोनम कपूर अपने पति और फैमिली के साथ लंदन में रह रही हैं हालांकि वह माता पिता और परिवार वालों से मिलने के लिए भारत अक्सर आती जाती रहती हैं|

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles