Aditya Roy Kapoor And Ananya Pandey: देश के सबसे चर्चित फैशन इवेंट लैक्मे फैशन वीक 2023 खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हसीनाएं शो स्टॉपर बन रैम्प वॉक पर अपना जलवा दिखा रहीं हैं। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लैक्मे फैशन वीक की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं।
अबतक इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, सान्या मल्होत्रा, सारा अली खान, तारा सुतारिया, जीनत अमान, डायना पेंटी, नुसरत भरूचा, तमन्ना भाटिया, ईशान खट्टर, रश्मिका मंदाना, तापसी पन्नू, अथिया शेट्टी, शनाया कपूर, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स अपना जलवा बिखेर चुके हैं और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी शामिल हो गया है।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने एकसाथ किया रैम्प वॉक
लैक्मे फैशन वीक 9 मार्च से शुरू हुआ था और 12 मार्च को इसका ग्रैंड फिनाले हुआ। शो के आखिरी दिन भी बहुत से सितारे इवेंट में पहुंचे और अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगा दिया। वहीं अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने एकसाथ रैम्प वॉक कर सबको चकित ही कर दिया। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं और फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं।
एक दूजे की आंखों में खोए नजर आए दोनों
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर जैसे ही स्टेज पर पहुंचे सभी की निगाहें इन्हीं पर टिकी रह गई। मिनटों में इन दोनों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रैम्प वॉक के दौरान दोनों ने रोमांटिक पोज देकर फोटो खिंचाई, एक दूजे की आंखों में खोए हुए दोनों की तस्वीरें देख फैंस यही कयास लगा रहें हैं कि शायद इनके डेटिंग की खबर सच है।
कुछ दिन पहले आई थी डेटिंग की खबरें
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे शायद से इंडस्ट्री के नए लव बर्ड बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही खबरें आईं थीं कि अनन्या और आदित्य एक दूसरे को डेट कर रहें हैं, लेकिन इन दोनों की तरफ से अबतक कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया, और अब ऐसे लैक्मे फैशन वीक में एकसाथ रैम्प पर वॉक करना, इनके अफेयर की ख़बरों को फिर से हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर एकबार फिर चर्चा तेज हो गई है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन अभी इसे पब्लिक नहीं किया है। फिलहाल सच क्या है ये तो जल्द पता ही चल जाएगा।
अनन्या और आदित्य मनीष मल्होत्रा के लिए बने शो स्टॉपर
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने लैक्मे फैशन वीक में अपनी शानदार केमिस्ट्री से आग लगा दी। ये दोनों इंडस्ट्री के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शो स्टॉपर बने थे। अनन्या पांडे ने स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रहीं थीं, वहीं आदित्य ने ब्लैक कलर के सूट के साथ ब्लेजर कैरी किया हुआ था। आदित्य इस लुक में बेहद स्मार्ट लग रहे थे, लड़कियां तो उनकी दीवानी हो गईं हैं।