Wednesday, June 7, 2023

पति संग इवेंट में पहुंचीं अनुष्का शर्मा, पत्नी की ड्रेस संभालते उनके पीछे-पीछे चलते दिखे विराट कोहली…

अनुष्का शर्मा भारत की जानी-मानी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी अभिनय क्षमता से लाखों दिलों में जगह बनाई है। अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में विभिन्न किरदारों के माध्यम से अपने आपको एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में व्यक्त किया है। अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

अनुष्का शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और अक्सर ही उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जोड़ी सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। इन दोनों को पावरफुल कपल के तौर पर भी जाना जाता है।

जब भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे के साथ कहीं स्पॉट होते हैं तो इनकी तस्वीरें तुरंत ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा से ही सोशल मीडिया पर कपल गोल सेट करते नजर आए। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में स्पॉट किया गया, जहां दोनों लाइमलाइट चुराते नजर आए। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

ग्लैमरस लुक कैरी कर पति संग इवेंट में पहुंचीं अनुष्का शर्मा

अगर हम अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें, तो अनुष्का शर्मा पर्पल गाउन में नजर आई थीं। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और अपने बालों को खुला रखकर अनुष्का शर्मा ने अपने लुक को पूरा किया था। अनुष्का शर्मा इस लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं अगर हम विराट कोहली के लुक की बात करें, तो विराट कोहली ब्लैक पैंट-कोर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।

अनुष्का शर्मा का गाउन संभालते नजर आए विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मीडिया के सामने कई रोमांटिक पोज देते हुए सोशल मीडिया पर सबकी निगाहें फिर एक बार अपनी और खींच ली थी। अनुष्का, विराट कोहली का हाथ थामे नजर आ रही थीं। कैमरे में रोमांटिक पोज देने के बाद अनुष्का शर्मा विराट कोहली जैसे ही इवेंट की ओर बढ़ने लगे वैसे ही विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी ही चर्चा होने लगी।

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि अनुष्का शर्मा ने इस दौरान पर्पल कलर की लॉन्ग गाउन पहनी हुई थी, जिसका मेटीरियल फ्लोर लेंथ से भी ज्यादा लंबा था। ऐसे में अनुष्का शर्मा को इस ड्रेस में चलने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अनुष्का शर्मा के एक इशारे पर विराट कोहली ने उनकी सारी दिक्कतें दूर कर दी। जी हां, वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह विराट कोहली ने अनुष्का को स्ट्रगल करता देख उनकी ड्रेस संभाली और उनके पीछे पीछे चलते नजर आए। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, उर्वशी रौतेला और रिया चक्रवर्ती जैसे स्टार्स भी दिखे।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles