Sunday, June 4, 2023

इस टीवी एक्ट्रेस के साथ अकेले में पार्टी करते दिखे आर्यन खान, वायरल हुई तस्वीरे..

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान कहलाते हैं। इस वजह से उनका सुर्खियों में बने रहना लाजमी है लेकिन उनके साथ साथ इन दिनों उनके बड़े बेटे आर्यन खान भी खूब चर्चाओं का हिस्सा बनते हैं और सुर्खियां बटोरते हैं। आर्यन खान इन दिनों कुछ ज्यादा ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन के बारे में जानने को लोग भी बड़ा बेताब रहते हैं। आर्यन खान अक्सर अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए पार्टी करते हुए स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में आर्यन खान को टीवी अभिनेत्री रोशनी वालिया के साथ स्पॉट किया गया। यह दोनों पार्टी कर रहे थे। इन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सामने आई इन तस्वीरों में भी आर्यन खान हमेशा की तरह गंभीर दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई उन्हें ट्रोल करने लगा है। पहली तस्वीर में आप रोशनी को आर्यन के साथ ब्लैक कलर की ड्रेस में पोज देते हुए देख सकते हैं। वही इस दौरान आर्यन का लुक बहुत ही कैजुअल है। इसके बाद रोशनी को उनकी दोस्त जारा खान के साथ भी देखा गया। एक अन्य तस्वीर में भी आर्यन खान सेल्फी में नजर आए हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रोशनी ने कैप्शन भी दिया है। अबाउट लास्ट नाइट। इसी के साथ फोटोस में रोशनी ने आर्यन के लिकर ब्रांड D’YAVOL को भी टैग किया है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी इस पर आ रही है।

एक यूजर ने कमेंट किया, “कभी इसके चेहरे पर स्माइल नहीं देखी। किस बात का एटीट्यूड? या तो फिर ब्रेसेस लगे हैं और दिखाने के मूड में नहीं है ये।” एक ने कमेंट किया, “यह तो जब पैसा खुशियां नहीं खरीद सकता वाले एक्सप्रेशन हैं।” इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट किया, “यह बंदा कभी हंसता क्यों नहीं है। क्या गम है भाई तुझे जो तू दुनिया से छुपा रहा है।” आर्यन के अलावा उनके पिता शाहरुख खान की बात करे तोअपनी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से शाहरुख खान विश्व के चौथे सबसे अमीर अभिनेता बन चुके हैं। उन्होंने कमाई के मामले में हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान ने कई अभिनेताओं को पीछे छोड़ कर यह पायदान हासिल किया है। अब उनसे आगे कोई भी बॉलीवुड एक्टर नहीं है।

इसके अलावा इस लिस्ट की बात करें तो उनसे आगे हॉलीवुड अभिनेता बेन जॉनसन, टाइलर पेरी और जैरी सीनफेल्ड का नाम है। शाहरुख खान की कुल संपत्ति 770 million-dollar है। वही टॉम क्रूज की कुल संपत्ति 620 million-dollar है। वही इस लिस्ट में छठे नंबर पर जैकी चैन है जिनकी कुल संपत्ति 520 million-dollar है। सातवें नंबर पर जॉर्ज क्लूनी है है जिनकी कुल संपत्ति 500 मिलियन है। आपको बता दें कि आर्यन खान ने अपने पिता की छत्रोछाया से अलग बिजनेस और स्क्रिप्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने भारत में अपना प्रीमियम वोडका ब्रांड लॉन्च किया है। इसके अलावा वह एक ओटीटी शो के लिए बतौर स्क्रिप्ट राइटर डेब्यू करने वाले हैं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles