Thursday, November 30, 2023

70 साल की उम्र में Shakti Kapoor ने साली Padmini Kolhapure के साथ लगाए ठुमके, वीडियो देख फैन्स बोले- एक नंबर भाऊ..

Shakti Kapoor danced with sister in law Padmini Kolhapure: शक्ति कपूर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शक्ति कपूर अपनी साली साहिबा के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैन्स का दिल आ गया है।

Shakti Kapoor danced with sister in law Padmini Kolhapure: इन दिनों श्रद्धा कपूर जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं, क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई है। जो पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है। फिलहाल तो श्रद्धा कपूर ही नहीं उनके पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) भी जमकर तहलका मचाते नजर आ रही हैं। जी हां, 80 के दशक में धमाल मचाने वाले शक्ति कपूर एक बार फिर अपना ध्यान अपनी ओर खींचते दिख रहे हैं। हाल ही में शक्ति कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में शक्ति कपूर अपनी साली साहिबा के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैन्स का दिल आ गया है।

जी हां, हाल ही में शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शक्ति कपूर अपनी साली साहिबा पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) के साथ टम-टम गाने पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये अंदाज फैन्स को दीवाना बना रहा है। बता दें कि ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा आऊ…एक नंबर भाऊ तो वहीं दूसरे ने कहा मजा आ गया इतने दिनों बाद दोनों को साथ में डांस करता देखा है। तो वहीं एक फैन ने कहा जीजा साली ने धमाल मचा दिया है।

काम का बात करें तो शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं तो वहीं पद्मिनी कोल्हापुरे की बात करें तो लंबे समय के बाद पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) ने मराठी फिल्म से कमबैक किया है। पद्मिनी कोल्हापुरे और शक्ति कपूर दोनों की ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। जहां पद्मिनी कोल्हापुरे अपने स्वीट किरदारों के लिए जानी गई हैं तो वहीं शक्ति कपूर अपने विलेन के अंदाज के लिए आज भी फेमस हैं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles