Friday, December 1, 2023

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे की ‘मंडली’ के हुए टुकड़े-टुकड़े, अब्दु रोजिक ने दुनिया को बताया सच..

Abdu Rozik on Mandali: बिग बॉस 16 को लोग जब भी याद करेंगे तो मंडली का जिक्र जरूर होगा। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा खुद बिग बॉस ने कहा था। मंडली में साजिद खान, शिव ठाकरे, निमृत कौर, अब्दु रोजिक, एमसी स्टेन और सुंबुल तौकीर खान थे। अब शो के बाहर भी इनकी दोस्त और मंडली कायम है। सलमान खान ने भी इन सभी की दोस्ती की जमकर तारीफ की थी लेकिन इस बीच अब्दु रोजिक का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि सभी को जोर का झटका लगा है। अब्दु रोजिक का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मंडली के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

अब्दु रोजिक ने मंडली को लेकर कही ये बात

दरअसल, एक इंटरव्यू में दौरान अब्दु रोजिक से पूछा गया कि आपकी मंडली कैसी है? तो इसपर अब्दु ने कहा, ‘मंडली खत्म’ अब्दु के इस बयान से सभी लोग हैरान हो गए हैं। अब लोगों का ये मानना है कि मंडली टूट गई है। वैसे बिग बॉस के घर में भी कई बार ऐसा लगा कि मंडली टूटने वाली है। हालांकि हर बार शिव ठाकरे और साजिद खान ने अपनी समझदारी से इसे बचा लिया लेकिन अब अब्दु रोजिक के इस बयान को देखने के बाद ऐसा लगता है कि सच में मंडली में दरार आ गई है। बता दें कि यूजर्स इस क्लिप पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

तगड़ी है अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंग

बताते चलें कि अब्दु रोजिक बेहद क्यूट हैं इसी वजह से सलमान खान को भी वो पसंद हैं। सलमान खान ने कई दफा अब्दु रोजिक की तारीफ की है। सलमान और अब्दु की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। वहीं अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों चाहने वाले हैं। अब्दू जहां कहीं भी जाते हैं पैपराजी उनके पीछे-पीछे चले आते हैं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles