Friday, December 1, 2023

शोएब अख्तर से भी तेज इंग्लैंड की डिंपल गर्ल ने फैला दी थी सनसनी, 173 kph थी रफ्तार..!

शोएब अख्तर के नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। दूसरी ओर, महिलाओं की क्रिकेट में एक बार ऐसा हुआ कि TV पर एक खिलाड़ी को 172 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए दिखाया गया।

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों की बात होती है तो पाकिस्तान के शोएब अख्तर, ऑस्ट्रेलिया के ब्रैट ली, शॉन टेट और मौजूदा दौर में मिशेल स्टार्क, उमरान मलिक, लॉकी फर्ग्युसन के नाम सामने आते हैं। क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड 161.1 kph की रफ्तार से इंग्लैंड के खिलाफ बॉल की थी। उनके बाद कोई खिलाड़ी इस आंकड़े को छू नहीं सका।

हालांकि, भारत और इंग्लैंड के बीच महिला क्रिकेट के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिससे सबकी आंखें फटी रह गईं। 10 सितंबर, 2022 को इंग्लैंड और भारत के बीच टी-20 इंटरनेशनल चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जा रहा था। मैच में एक खिलाड़ी डेब्यू कर रही थी। उस खिलाड़ी का नाम है लॉरेन बेल। डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर बेल ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद फेंकी तभी टीवी स्क्रीन पर चमका 173 kph (172) यानी 107 mph। यह हर किसी के लिए हैरान करने वाला था।

कमेंटेटर्स भी इस पर चर्चा करने लगे। लंबी कद की बेल की इस बॉल को हालांकि खेलने में भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को कोई दिक्कत नहीं हुई। ओवर की चौथी गेंद की रफ्तार टीवी पर 101 mph थी, जिस पर स्मृति ने करारा शॉट लगाते हुए छक्के के लिए बाउंड्री के बाहर की सैर कराई।

अगली गेंद फिर 107 mph की रफ्तार वाली नजर आई। हर कोई ये आंकड़े देखकर हैरान था। सोशल मीडिया पर लोग इसकी चर्चा करने लगे। किसी महिला क्रिकेटर के गेंद की ऐसी स्पीड देखकर हर कोई हैरान था।

लोग बेल को महिला क्रिकेट का शोएब अख्तर कहने लगे। हालांकि, कुछ ही देर बाद इस राज से पर्दा हट गया। दरअसल, स्पीडोमीटर में कुछ दिक्कत थी और यही वजह है कि लॉरेन बेल की गेंदों की स्पीड इस तरह की दिख रही थी। मैच में बेल ने 3 ओवर में 25 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं मिला। बेल फिलहाल महिला टी-20 वर्ल्ड कप में खेल रही हैं, जहां उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles