गेल भर्ती 2023: नौकरी चाहने वालों के लिए बड़ी खबर। गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती हो रही है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। यानी 26 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि भारत सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
गेल भर्ती 2023: नौकरी चाहने वालों के लिए बड़ी खबर। गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। इसलिए नियत तारीख तक आवेदन करने की सलाह दी जाती है ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती से गेल इंडिया में ट्रेनी एक्जीक्यूटिव के कुल 47 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार अधिक जानकारी नोटिफिकेशन पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार को निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि उसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद हो जाएगी। इसके अलावा यह भी सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र में अधूरी या गलत जानकारी न दें। क्योंकि गलत भरे गए फॉर्म को भी कंपनी रिजेक्ट कर देगी।
महत्वपूर्ण तिथि
– भर्ती के लिए आवेदन 14 फरवरी 2023 से किया जा रहा है।
– आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2023 है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। यानी 26 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि भारत सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन कैसे करें
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।
– इसके बाद करियर ऑप्शन लिंक पर जाएं।
– व्यक्तिगत विवरण दर्ज करके रजिस्टर करें और सबमिट करें।
– गेल ट्रेनी एक्जीक्यूटिव फॉर्म भरें।
– फीस जमा करें और फाइनल सबमिट करें।
– फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 60,000-180,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अन्य भत्ते भी अलग से दिए जाएंगे।