Thursday, April 25, 2024

Hindi Jokes: पढ़िये एक लड़का और लड़की के मजेदार चुट्कुले…

अगर आपकी सुबह की शुरुआत हंसी से हो तो सारा दिन अच्छा जाता है। आप अंदर से खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप हेल्दी रहते हैं और जिससे आपकी उम्र लंबी होती है। इसलिए आपको दिन में कम से कम एक बार ज़रूर हंस लेना चाहिए। इससे चिंता और फिक्र भले ही कुछ देर के लिए ही सही लेकिन भूल तो जाते हैं।

सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला: मेरे साथ चलोगी?

लड़की: कहां ?

लड़का: जहां तुम कहो..!!

लड़की: अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं…!!

लड़का: लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता…!!

लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली: क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?

लड़का: हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो…!

लड़की: क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?

लड़का: हां हां, जरूर…!

लड़की: अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?

लड़का: मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है….!!

लड़की: जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है…!!!

लड़का: यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?

लड़की: दरअसल, भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया था…!

लड़का: अरे, जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है…!!

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles