Thursday, November 30, 2023

International Women’s Day 2023: दुनिया की 5 सबसे ताकतवर महिलाएं, जानिए उनका दायरा और उपलब्धियां

International Women’s Day 2023: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को है। यह दिन महिलाओं के उत्थान, उन्हें विकास के अवसर प्रदान करने और उन्हें समाज में पुरुषों के बराबर होने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

किरण मजूमदार शॉ

किरण मजूमदार शॉ भारत की सबसे बड़ी सूचीबद्ध बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन की संस्थापक हैं। फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में यह एक बड़ी कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1978 में हुई थी। किरण मजूमदार भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

कमला हैरिस

कमला हैरिस का नाम दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल है. कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं। कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति नियुक्त होने वाली पहली एशियाई अमेरिकी महिला हैं।

रोशनी नादर मल्होत्रा

रोशनी नादर मल्होत्रा ​​भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी संपत्ति 84,330 करोड़ रुपए है। रोशनी नाडर मल्होत्रा ​​एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं। रोशनी भारत में किसी आईटी कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। साल 2022 में रोशनी फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 53वें नंबर पर हैं।

फाल्गुनी नायर

नायक संस्थापक फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। फाल्गुनी नायर एक बिजनेस वुमन हैं जिनकी कंपनी इन दिनों देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन गई है। फाल्गुनी नायर खुद देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक बन गई हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम लगातार चौथी बार दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। यह इस लिस्ट में 36वें नंबर पर है। सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं जो लगातार वित्त संभाल रही हैं। इससे पहले वे देश के रक्षा मंत्रालय का प्रभार भी संभाल चुके हैं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles