Wednesday, June 7, 2023

बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं काजल अग्रवाल, नन्हे नील की क्यूटनेस पर फैंस ने लूटाया प्यार..

अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से सभी को अपना दीवाना बनाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती के दम पर हर किसी के दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। काजल अग्रवाल इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। काजल अग्रवाल की मौजूदा समय में फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

काजल अग्रवाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने को काफी उत्सुक रहते हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह यहां पर अपने बेटे नील के साथ नजर आईं। टर्मिनल गेट की ओर जाने से पहले उन्होंने खुशी-खुशी नील के साथ पैपराजी के लिए पोज दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटे संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं काजल अग्रवाल

सबसे पहले आपको यह बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू को अप्रैल 2022 में बेटे नील किचलू के माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे के साथ की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

इन दिनों काजल अग्रवाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें काजल अग्रवाल अपने नन्हे बेटे नील के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं।

काजल अग्रवाल ने इस दौरान एक लंबा सा सफेद टॉप पहना हुआ था, जिसे बेज पैंट के साथ पेयर किया गया था। काजल अग्रवाल अपने नो-मेकअप लुक में नजर आई थीं। जब काजल अग्रवाल अपनी कार से उतरी तो उन्होंने अपने बेटे नील को अपनी गोद में लिया हुआ था। मां-बेटे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के गेट की ओर चलते हुए काजल अग्रवाल मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर हाथ हिलाते नजर आ रही हैं। वही नन्हा नील अपनी स्ट्रोलर में बैठा हुआ नजर आ रहा है। वह सफेद शर्ट के साथ नींले रंग की पेंट में था। टर्मिनल के गेट से जाने से पहले काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। नील ने एक बार फिर अपने स्ट्रोलर में बैठते ही अपनी क्यूटनेस से लोगों का ध्यान खींचा।

काजल अग्रवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस काजल अग्रवाल के नन्हे बेटे नील की क्यूटनेस और मासूमियत भरे क्यूट एक्सप्रेशन पर फिदा हो गए हैं और इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नील के साथ की अपनी जिंदगी की कई झलकियां शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles