Kalpana Chawla Birth Anniversary: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की आज 61वीं जयंती है. उनका जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके माता-पिता बनारसी लाल चावला और संज्योति चावला थे। कल्पना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा करनाल के टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की।
उनके बारे में 10 अज्ञात तथ्य
- कल्पना चावला का पाकिस्तान से भी खास कनेक्शन था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका परिवार पाकिस्तान के शेखपुरा में रहता था और बंटवारे के समय करनाल, हरियाणा में बस गया था.
- एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल्पना चावला के माता-पिता चाहते थे कि वह टीचर या डॉक्टर बने। लेकिन 8वीं क्लास में ही उन्होंने एस्ट्रोनॉट बनने का फैसला कर लिया था। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से वैमानिकी इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
- जानकारी के मुताबिक, 1984 में उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया और 1988 में कल्पना ने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर से पीएचडी की डिग्री हासिल की.
- कल्पना चावला ने नासा के लिए साल 1988 में काम करना शुरू किया था। दिसंबर 1994 में, उन्हें एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया था।
- कल्पना चावला एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थीं। वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
- कल्पना चावला ने एक बार नहीं बल्कि दो बार अंतरिक्ष की यात्रा की। उन्होंने पहली बार 19 नवंबर 1997 को अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी। 16 जनवरी 2003 को उन्होंने दूसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरी।
- 16 जनवरी 2003 को कल्पना ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी, लेकिन दोबारा धरती पर नहीं आ सकीं।
- 1 फरवरी, 2003 को उनका अंतरिक्ष यान लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
- कल्पना चावला ने फ्रांस के जीन पियरे से शादी की जो एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे।
- साल 1991 में कल्पना चावला ने अमेरिकी नागरिकता हासिल की।