Saturday, June 3, 2023

कंगना रनौत ने दिया प्रियंका चोपड़ा का साथ, शाहरुख़ खान और करण जोहर पर उठाये सवाल..

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके साथ बॉलीवुड में राजनीति हुई है। इसी राजनीति के चक्कर में फसा कर उन्हें बॉलीवुड से बाहर किया गया है। और इसी वजह से उन्हें हॉलीवुड जाना पड़ा। अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर को भी निशाने पर लिया है। खबरों की मानें तो करण जौहर ने शाहरुख खान के साथ दोस्ती निभाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में बैन कर दिया था । बॉलीवुड में विवादों की क्वीन कहे जाने वाले अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बयान वाली खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड के बारे में यह कहना है, “लोगों ने उनके खिलाफ गैंगबाजी की। उन्हें धमकाया और उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए फिल्म इंडस्ट्री छुड़ाने के लिए मजबूर कर दिया गया। अपने दम पर बनी एक महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बाहर किया था। ” कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, ”मीडिया ने करण जौहर के साथ उनके टकराव के बारे में बड़े स्तर पर लिखा था। क्योंकि शाहरुख खान और मूवी माफिया क्रुएला से उनकी दोस्ती थी। वह हमेशा ही एक कमजोर आउटसाइडर की तलाश में रहते हैं और प्रियंका चोपड़ा के रूप में उन्हें एक परफेक्ट पंचिंग बैग मिल गया था। उसे इतना ज्यादा प्रताड़ित किया गया कि उसे बॉलीवुड छोड़ आना पड़ा।”

आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत यहीं नहीं रुकी इसके आगे भी उन्होंने लिखा है, इस घटिया, ईर्ष्यालु, जलनखोर और मतलबी इंसान को फिल्म इंडस्ट्री के संस्कृति और वातावरण को बर्बाद करने का दोषी माना जाना चाहिए। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जब बाहरी थे उस समय उनके लिए माहौल दुश्मनी से भरा नहीं रहा था। करण जौहर की गैंग और माफिया पीआर पर छापा पढ़ना चाहिए और उन्हें आउटसाइडर्स को परेशान करने का दोषी ठहराया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बातचीत के दौरान कहा था कि बॉलीवुड में उनके साथ राजनीति हो रही थी और इसी के चलते उन्हें बॉलीवुड छोड़ना पड़ा और इंडस्ट्री से उन्होंने दूरी बना ली। इसके साथ उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए हॉलीवुड की राह पकड़ ली। उन्होंने यह भी कहा कि यहां उनके किनारे यहां उन्हें किनारे किया जा रहा था और लोग उन्हें काम नहीं दे रहे थे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। अब वो हॉलीवुड का भी बड़ा नाम हैं। उनकी छवि ग्लोबल स्टार की हो गई है। प्राइम के शो ‘सिटाडेल’ के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में और इजाफा हुआ है। भारत में अपने शानदार अभिनय से राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी खुद को स्थापित कर चुकी हैं। प्रियंका साल 2015 में एबीसी की थ्रिलर ड्रामा सीरीज़ “क्वांटिको” के माध्यम से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles