Thursday, November 30, 2023

करीना कपूर: ‘थ्री इडियट्स’ के 14 साल बाद अचानक क्यों वायरल हुईं करीना की ये तस्वीरें

करीना कपूर:आमिर खान के साथ करीना कपूर की फिल्म थ्री इडियट्स बॉक्स ऑफिस पर सुपरडुपर हिट रही थी। इस फिल्म ने उस समय के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। क्या आप जानते हैं? करीना कपूर खान ने इस फिल्म में अपनाया ये 5 लुक, 14 साल बाद वायरल हुई तस्वीरें…

करीना कपूर: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म थ्री इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में बोमन ईरानी, ​​आर माधवन और शरमन जोशी जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी यादगार भूमिकाएं निभाईं। अब इस फिल्म की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि सालों बाद इस फिल्म की कुछ तस्वीरें अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले 2 दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। करीना कपूर खान ने अपने करियर की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स में करीना कपूर की एक्टिंग को काफी सराहा गया था. अब 14 साल बाद इस फिल्म से करीना कपूर के लुक टेस्ट की तस्वीरें सामने आई हैं।

गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के साथ आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर करीना कपूर के लुक टेस्ट की तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पहली तस्वीर में करीना कपूर ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है। दूसरी तस्वीर में वह पर्पल साड़ी में महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह पिंक टॉप में कॉलेज स्टूडेंट की तरह दिख रही हैं। चौथी तस्वीर में वह पिंक एंड व्हाइट कुर्ती में नजर आ रही हैं। आखिरी और पांचवीं तस्वीर में वह ऑरेंज कलर का टॉप और हेलमेट पहने नजर आ रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles