Wednesday, June 7, 2023

जानिए बॉलीवुड के इन स्टार किड्स के नाम जो जुड़े है मां दुर्गा और देवी-देवताओं के नाम से…

फिल्मी सितारों के होने वाले बच्चों के लेकर सबसे अधिक लोगों की जिज्ञासा जिस बात को लेकर होती है वो उनका नाम है। जैसे ही स्टार्स के पैरेंट बनने की खबर आती है तो लगभग हर कोई यही जानना चाहता है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम क्या रखा है। जो सिलेब्रिटी अपने बच्चे के नाम को लेकर सबसे अधिक चर्चा में रहे हैं वो करीना कपूर और सैफ अली खान हैं। अपने दोनों बच्चों तैमूर और जहांगीर के नाम को लेकर ये दोनों खूब सुर्खियों में रहे थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोतना भी की थी। हालांकि, ऐसे लोगों को एक्टर्स और उनके परिवार ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। हालांकि, आज फिल्मी सितारों के उन बच्चों के नाम के बारे में यहां बताने जा रहे हैं और उनके नाम का मतलब जो देवी-देवताओं से जुड़ा है।

फिल्म स्टार्स के बच्चे और देवी-देवताओं से जुड़े हैं उनके नाम

फिल्मी सितारों की जिंदगी, लव लाइफ, किसकी शादी हो रही है, कौन किसको डेट कर रहा और किसके बच्चे का नाम क्या है इन सबके बारे में लोग अक्सर जानना चाहते हैं कि उनकी लाइफ में क्या सब चल रहा है। यहां बताते हैं कि किस स्टार के बच्चे का नाम क्या है जिसका मतलब देवी-देवताओं से जुड़ा है।

डीवा
नाम: डीवा
पैरेंट: फराह खान और शिरीष कुंदेर
मतलब: यह शब्द लैटिन से आया है और डीवा का कनेक्शन देवी-देवताओं से है।

वामिका
नाम: वामिका
पैरेंट: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
मतलब: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी साल 2021 को पैरेंट बने और उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है जिसका मतलब देवी दुर्गा है। यह शब्द वामा से निकला है, जिसका दूसरा मतलब भगवान शिव के नाम से भी जुड़ा है। देवी दुर्गा भगवान शिव का आधा हिस्सा मानी जाती हैं, जिन्हें वामिका भी कहते हैं। ये नाम फिल्मी सितारों के अब तक के नाम से काफी अलग और धार्मिक भी है।

आराध्या
नाम : आराध्या
पैरेंट: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
मतलब: इस नाम का मतलब भगवान गणेश की आराधना और उनके आशीर्वाद से जुड़ा है। संस्कृत में इसका मतलब सबसे पहला या फिर पूजने लायक होता है।

समीशा
नाम: समीशा शेट्टी कुंद्रा
पैरेंट: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा
मतलब: समीशा नाम सा और मीशा को जोड़कर बना है। संस्कृत में सा का मतलब साथ होना है और मीशा का रशियन में मतलब होता है- कोई ऐसा जो ईश्वर की तरह हो। शिल्पा और राज कुंद्रा की बेटी समीशा का जन्म सरोगेसी से साल 2020 में हुआ था।

मीशा
नाम: मीशा
पैरेंट: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मतलब- मीशा का मतलब भी रशियन में ‘गॉड’ के जैसा कोई है। मीशा शाहिद और मीरा की पहली संतान हैं। हालांकि, मीशा का नाम मीरा के मी और शाहिद के शा से जोड़कर रखा गया है। रशियन में इस नाम का देवीय कनेक्शन है।

आदिरा
नाम:आदिरा
पैरेंट: रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
मतलब: आदिरा नाम का मतलब भगवान श्री गणेश से जुड़ा है।

देवी
नाम: देवी
पैरेंट: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
मतलब: देवी का नाम हिन्दू धर्म में मां दुर्गा से जुड़ा है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles