Thursday, November 30, 2023

मां दुर्गा का चमत्कारी मंदिर, जहां नवरात्री में शेर करने आता है देवी के दर्शन…

यूं तो पूरे भारत देश में ऐसे कई मंदिर हैं। जिनके पीछे कई सालों पुराना रहस्य छुपा है। कुछ रहस्य आज भी बरकरार है तो कई रहस्य ऐसे हैं जिन्हें जानने के बाद वैज्ञानिक भी हैरान है। भारत में ऐसे कई मंदिर है जहां अद्भुत घटनाएं होती हैं। इन घटनाओं पर लोगों की आस्था है। लोगों का मानना है कि, ऐसी जगह पर भगवान विराजमान है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैँ। जहां नवरात्रों में मां दुर्गा के दर्शन करने शेर खुद चलकर आता है। और हैरानी की बात तो ये है कि, शेर किसी को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता। ये मंदिर है देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में। जहां कोटद्वार से मात्र 13 किमी की दूरी पर एक दुर्गा माता का मंदिर है। इस मंदिर को लेकर सिर्फ मान्यता ही नहीं बल्कि आस्था भी है। और सच भी है।

मां दुर्गा के दर्शन करने आता है शेर: मां दुर्गा के ये मंदिर पहाड़ियों के बीच स्थित है। जो मेन रोड पर ही है। चारों तरफ हरे-भरे जंगल और बड़े-बड़े पहाड़ इस मंदिर की सुदंरता बढ़ाते हैं। तो वहीं मंदिर के नीचे बहती नदी की आवाज लोगों को काफी आकर्षित करती है। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो इस मंदिर में आकर प्रकृति के करीब होने का अहसास होता है।durga_deviयहां के पुजारी कहते हैं कि, नवरात्र में पूरे 9 दिन मां के दर्शन करने के लिए शेर आता है। और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुचाता। शेर दर्शन करके चुपचाप लौट जाता है। जो वाकई काफी हैरान करता है।

मां दुर्गा के मंदिर में एक गुफा भी है जिसे लेकर ऐसी मान्यता है कि, ये गुफा जंगल की तरफ जाती है। हालांकि, इस गुफा के अंदर एक ज्योत भी है जो हमेशा जलती रहती है। अगर आप भी नवरात्र में मां के दर्शन करने के लिए किसी सुंदर जगह जाना चाहते हैं। तो एक बार दुर्गा देवी मंदिर जाकर देखिए…निश्चित ही आपको वहां सुखद अहसास होगा। इस मंदिर को देखने के लिए और दुर्गा के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles