Tuesday, December 5, 2023

Most Expensive Wood: ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, 1 किलो की कीमत में आ जाएगी एक लग्जरी कार..

World Most Precious Wood: दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो अपने ऊंचे दामों की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं. चाहे वह धातुओं, खनिजों या प्राकृतिक वस्तुओं के बारे में हो। इनमें से कुछ की कीमतें हमेशा चौंकाने वाली होती हैं। ऐसा ही कुछ लकड़ी के साथ होता है। आमतौर पर जब लकड़ी की बात आती है तो चंदन की लकड़ी को सबसे महंगी लकड़ी माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक,चंदन दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी लकड़ी के बारे में बताएंगे जो चंदन से भी कई गुना महंगी है। उस लकड़ी की एक किलो कीमत इतनी होती है कि इतने पैसे में आप एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं।

1 किलो लकड़ी की कीमत 8 लाख रुपये है.

इस लकड़ी की कीमत बताने से पहले चंदन की कीमत जान लेना जरूरी है. चंदन औसतन 7 से 8 हजार रुपए प्रति किलो के भाव पर मिल रहा है। लेकिन हम आपको जिस लकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं उसके साथ ऐसा नहीं है। अफ्रीकन ब्लैकवुड कही जाने वाली इस लकड़ी की कीमत 8 हजार पाउंड यानी 7-8 लाख रुपए प्रति किलो है।

यह पेड़ 25-40 फीट लंबा होता है

अफ्रीकी ब्लैकवुड का पेड़ औसतन 25-40 फीट लंबा होता है। यह पेड़ दुनिया के 26 देशों में पाया जाता है। मूल रूप से यह पेड़ आपको अफ्रीकी महाद्वीप के मध्य और दक्षिणी भागों में अधिक मिलेगा। अगर इस पेड़ से आपको 5-6 किलो लकड़ी मिल जाए तो आप उसे बेचकर एक अच्छा घर खरीद सकते हैं।

एक पेड़ को बढ़ने में 60 साल लगते हैं

इस पेड़ की लकड़ी की ऊंची कीमत का एक कारण इसकी सीमित संख्या है। इस पेड़ को दुनिया में सबसे दुर्लभ माना जाता है। इसके एक पेड़ को बढ़ने में 60 साल तक का समय लग जाता है। इन्हीं सब वजहों से इसकी कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। सीमित संख्या और अधिक मांग के कारण अब इस लकड़ी की अवैध रूप से तस्करी भी की जाती है।

यहां इस लकड़ी का उपयोग होता है।

कथित तौर पर अफ्रीकी ब्लैकवुड से कई लग्जरी फर्नीचर और कुछ विशेष संगीत वाद्ययंत्र जैसे शहनाई, बांसुरी और कई वाद्य यंत्र बनाए जाते हैं, क्योंकि इस लकड़ी का उपयोग विशेष उत्पाद बनाने में किया जाता है, इसलिए यह इतना महंगा है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles