Saturday, June 3, 2023

मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा, इस नेता से जल्द ही करेगे शादी….

बॉलीवुड के गलियारों में हमेशा ही किसी ने किसी के लिंक अप की खबरें सामने आती रहती है। लोगों को पता ही नहीं चलता है और आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी हो जाती हैं। आज के जमाने के बॉलीवुड स्टार अपनी निजी जानकारियां सिर्फ अपने तक ही सीमित रखते हैं। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बारे में। परिणीति चोपड़ा इन दिनों शादी की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती है। कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री को मुंबई में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया था। वही दोनों की डेटिंग की खबरें भी शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट की गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर खबरें तेज हो गई है।

वही फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। रविवार को परिणीति चोपड़ा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मुंबई मैं उनके घर स्थित देखी गई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई है। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में परिणीति चोपड़ा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। वहीं पैपराजी के सामने वह अच्छे से पोज भी दे रही है। इस वीडियो पर फेन्स जमकर रिएक्शन देते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को यूके के आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि पहली बार यह सम्मान भारत में किसी को मिला है। परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल की 15 साल पहले स्टूडेंट रह चुकी है। वही राघव चड्डा की एजुकेशन लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स पूरी हुई है। दोनों ही पढ़ाई में अव्वल थे। ऐसे में यह भी हो सकता है कि दोनों आपस में अच्छे दोस्त हो।

तस्वीर देखकर एक फैन ने लिखा है, ”मुझे उम्मीद है कि आउटफिट पिंक नहीं होगी।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि वह अपनी शादी के दिन कुछ चमकीले और लाल रंग के कपडे पहनेंगी, मुझे शादी के दिन पेस्टल रंग पसंद नहीं हैं.” ऐसे ही कई फैंस ने उनके लिए हार्ट इमोजी शेयर किया है। बता दे राघव सबसे कम उम्र के सांसद हैं। वह परिणीति के साथ डिनर और लंच डेट दोनों के लिए मुंबई में स्पॉट हुए थे। वही सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की खबरें उड़ने लगी थी। इसके बाद जब दिल्ली में उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा वह उन्हें बता देंगे कि उनकी शादी कब होगी।

काम के बारे में बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखरी बार अमिताभ बच्चन बोमन ईरानी और अनुपम खेर के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में देखा गया था। जबकि हाल ही में उन्होंने दिलजीत दोसांज के साथ इम्तियाज अली की चमकीली की शूटिंग पूरी की है। जिसमें वह गायिका अमरजोत कौर की बायोपिक भूमिका में दिखने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ कैप्सूल गिल में भी नजर आएंगी। परिणीति ने कुछ समय पहले अक्षय के साथ अपनी कुछ तस्वीर शेयर कर जानकारी दी थी।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles