Thursday, November 30, 2023

पति संग 33 करोड़ के इस आलीशान घर में रहती हैं प्रीति जिंटा, जानिए बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा के बारे मे..

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा प्रीति जिंटा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड की “डिंपल गर्ल” यानी प्रीति जिंटा की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से प्रीति जिंटा फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। लेकिन वह लाइमलाइट में रहना बखूबी जानती हैं।

प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक विज्ञापन फिल्म से की थी। लिरिल साबुन और पर्क चॉकलेट उनके प्रमुख विज्ञापनों में से एक है। बतौर मुख्य अभिनेत्री प्रीति जिंटा की पहली फिल्म साल 1998 में आई “सोल्जर” थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता बॉबी देओल थे।

प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर में ढेरों फिल्मों शानदार अभिनय किया और उन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। प्रीति जिंटा की एक मुस्कान पर फैंस दिल हार बैठते हैं। 48 साल की हो चुकी प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। इसके साथ ही उन्होंने खूब दौलत भी कमाई है।

प्रीति जिंटा की गिनती हिंदी सिनेमा की रईस अभिनेत्रियों में होती है। वह करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने साल 2016 में 10 साल छोटे विदेशी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप शादी रचा ली थी। प्रीति जिंटा की शादी की खबर तब सामने आई थी जब सारे रीति रिवाज पूरे हो चुके थे। शादी की सभी रस्में लॉस एंजिलस में हुई थी।

प्रीति जिंटा अमेरिका में अपने पति के साथ एक आलीशान और बेहद खूबसूरत घर में रहती हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए प्रीति जिंटा के अमेरिका वाले घर की सैर कराने वाले हैं। प्रीति जिंटा का यह घर आलीशान होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत भी है। अगर आप घर के अंदर की तस्वीरें देखेंगे तो मंत्र-मुग्ध हो जाएंगे।

आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब प्रीति जिंटा का नाम नेस वाडिया संग खूब सुर्खियों में रहा था। दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद प्रीति जिंटा अमेरिका के निवासी जीन गुडइनफ के करीब आ गई थीं। प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ के साथ पहले डेट किया था फिर साल 2016 में हिंदू रीति रिवाज के साथ जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ की शादी को 7 साल पूरे हो गए हैं। शादी के बाद प्रीति जिंटा अपने पति जीन गुडइनफ के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं। लेकिन समय निकालकर वह अक्सर भारत भी आती रहती हैं।

प्रीति जिंटा अपने पति के साथ अमेरिका में एक बेहद लग्जरी घर में रहती हैं। सोशल मीडिया पर कपल के घर की तस्वीरें मौजूद हैं। कपल का घर आलीशान होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी है। अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने घर की झलक दिखा चुकी हैं।

प्रीति जिंटा अक्सर अपने कुत्ते ब्रूनो के साथ समय व्यतीत करती हैं। प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ का घर अमेरिका के लॉस एंजलिस में स्थित है। उनके इस घर में 6 बैडरूम बने हुए हैं और इसमें सभी प्रकार की सुख सुविधाओं की चीजें उपलब्ध हैं।

प्रीति जिंटा और जीन के इस घर का हर एक कोना लिविंग रूम से लेकर किचन तक काफी खूबसूरत है।

वहीं अगर हम प्रीति जिंटा और जीन के इस आलीशान घर के कीमत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्स स्थित प्रीति के इस घर की कीमत करीब 33 करोड़ बताई जाती है। प्रीति जिंटा के इस घर में एक बड़ा सा गार्डन एरिया भी है। प्रीति जिंटा और जीन का घर सफेद रंग से रंगा हुआ है।

बताते चलें कि प्रीति जिंटा और जीन साल 2021 में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों माता-पिता बने थे। बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles