Thursday, November 30, 2023

Priyanka Chopra: निक जोनस की फीमेल फैन ने फेंका अंडर गारमेंट, देखे video

निक जोनस के कॉन्सर्ट में एक फैन ने एक्साइटमेंट में अपना अंडर गारमेंट फेंकने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले वो कुछ करती, प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा कर डाला, जिसे देख वो फीमेल फैन भी शॉक्ड रह गई।। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्या आपने देखा?

प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनस के बीच की बॉन्डिंग से हर कोई वाकिफ है। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं, फिर चाहे वो पब्लिक प्लेस हो या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म। प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो निक के कॉन्सर्ट का है। एक फीमेल फैन निक के कॉन्सर्ट में अंडर गारमेंट फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन तभी प्रियंका उन्हें देख लेती हैं और फिर ‘बीवी’ वाली कुछ ऐसी हरकत कर डालती हैं कि वो फीमेल फैन भी शॉक्ड रह जाती है।

निक जोनस (Nick Joans) के कॉन्सर्ट से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि निक की एक फीमेल फैन अपना अंडर गारमेंट फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन तभी वहां से गुजर रहीं प्रियंका उस फैन के हाथ से अंडर गारमेंट छीन लेती हैं और उसे अपनी पीठ पर लटकाकर आगे चल देती हैं। ऐसा करते हुए वो हंसने लगती हैं और उन्हें देख वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा देते हैं। कुल मिलाकर प्रियंका अपने पति के लिए एक आम बीवी की तरह प्रोटेक्टिव दिखाई दीं।

साल 2018 में की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में ठाठ-बाट से शादी की थी। दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। इस वेडिंग सेरेमनी में दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।

प्रियंका और निक अब बिटिया मालती के पैरेंट्स हैं। मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ है। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है। इससे पहले वो इमोजी लगाकर अपनी लाडली की फोटोज शेयर करती थीं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles