Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding News: पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। परिणीति और राघव ने इस बारे में बात नहीं की है लेकिन अब दोनों को शादी की खबरों के बीच एक साथ स्पॉट किया गया है. राघव और परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ उतरे और फिर साथ निकले। देखिए ताजा तस्वीरें…
अगर आप अब तक इस बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही नेता राघव चड्ढा के साथ सात फेरे ले सकती हैं. आपको बता दें कि कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से एक साथ बाहर जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ने लगी थीं।
परिणीति और राघव साथ पढ़ते थे लेकिन इनकी लव स्टोरी उतनी पुरानी नहीं है। दोनों हाल ही में पंजाब में मिले और तभी से प्यार हो गया। बता दें कि परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि परिणीति और राघव के रिश्ते के बारे में बात करना उचित नहीं है, यह जल्दबाजी हो सकती है। अभी दोनों को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।