Thursday, November 30, 2023

देश के लिए सब न्यौछावर, रोते हुए 10 महीने की बेटी को छोड़ बॉर्डर पर जा रही फौजी महिला का Video हुआ वायरल..

मां एक ऐसा शब्द है जिसे दुनिया का हर बच्चा अपने मुंह से इस दुनिया में आने के बाद सबसे पहले लेता है। मां हमारे लिए जीवनभर बहुत कुछ करती है। मां के बिना जीवन की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अगर मां ना होती तो हमारा अस्तित्व ही ना होता। भले ही मां दुनिया का सबसे आसान शब्द है, मगर इस नाम में भगवान खुद वास करते हैं। कहते हैं कि मां अपने बच्चों को जान से भी ज्यादा प्यार करती है। हर विषम परिस्थिति में मां अपनी संतान का ख्याल रखती है।

जब बच्चे को जरा सी भी परेशानी होती है तो मां बेचैन हो जाती है। बच्चे से दूर होना एक मां के लिए सबसे मुश्किल होता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मां अपनी 10 महीने की मासूम बेटी को छोड़कर ड्यूटी पर वापस जाते हुए भावुक हो रही है। वह इस दौरान खुद को रोक नहीं पाई और स्टेशन पर ही फूट-फूट कर रोने लगी।

बेटी से विदा होते वक्त फूट-फूटकर रोई महिला फौजी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक बीएसएफ महिला फौजी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से ड्यूटी पर वापस जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला फौजी को विदा करने के लिए उसका परिवार रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आया हुआ है। इस दौरान वह अपने परिवार से बिछड़ने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं और फूट-फूट कर रोने लगती है।

वह महिला फौजी रोते हुए अपने परिवार के सदस्यों से मिलती है। उनकी एक 10 माह की मासूम बच्ची भी है। वह अपनी बच्ची को भी गोद में लेकर प्यार करती हुई नजर आ रही है। देश की सेवा के सामने महिला फौजी ने ममता का भी त्याग कर दिया। इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बेहद इमोशनल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि यह भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @ShobhnaYadava नाम के अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा गया है “जब देश की ज़िम्मेदारी के सामने घर की ज़िम्मेदारी हार जाए। कोल्हापुर की वर्षणी पाटिल अपने दस महीने के बच्चे को छोड़ अपनी ड्यूटी पर वापस जाती हुईं। ऐसी माताओं पर हर देशवासी को गर्व है।” इस वीडियो को 391K से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 21 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “नमन जननी और रक्षक मां को।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है “जब देश की ज़िम्मेदारी के सामने घर की ज़िम्मेदारी छोटी लगने लगे भी कह सकते हैं।” और एक यूजर ने लिखा “सैल्यूट है ऐसी मां को। हम ड्यूटी जाते हैं तो बच्चों की मां घर और बच्चों की देखभाल अच्छे से कर लेती है, लेकिन जब मां को ही छोड़ कर जाना पड़ जाता है तो सब कुछ मुश्किल है दोस्तों भगवान रक्षा करें इन माताओं की।”

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles