Tuesday, December 5, 2023

मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में शामिल हुए सलमान खान और रणवीर सिंह, वायरल हुईं तस्वीरें..

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। चाहे प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल लाइफ। इन सितारों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है, जिसकी चलते फैंस अपने पसंदीदा सितारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड हो या फिर आम लोगों की जिंदगी, इस वक्त हर जगह शादियों का माहौल छाया हुआ है। बीते कुछ दिनों में कई सितारे ऐसे हैं, जो शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं।

ऐसे में यह भी देखा जाता है कि बॉलीवुड सितारे अक्सर बड़ी-बड़ी शादियों में शिरकत करते हुए नजर आते हैं। इसी बीच कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर की बेटी मैत्रेयी फणसालकर की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारे पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह जैसे बी-टाउन के बड़े बड़े सितारे शादी में रंग जमाते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर मैत्रेयी फणसालकर की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर की बेटी मैत्रेयी फणसालकर शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कुछ बड़े और मशहूर कलाकार पहुंचे थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी इस दौरान मंच पर पहुंचे और उन्होंने दूल्हा और दुल्हन के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई। सामने आई तस्वीरों में भाईजान बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान खान काले रंग के सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

रणवीर सिंह ने भी जमाया रंग

वहीं विवेक फणसालकर (Vivek Phansalkar) की बेटी मैत्रेयी फणसालकर की शादी में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी खूब रंग जमाया। रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपनी अतरंगी अंदाज में नजर आए। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह स्टेज पर चढ़कर कुछ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की इस तस्वीर को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर में रणबीर सिंह ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंटेड ब्लेजर और पिंक कलर की प्रिंटेड पेंट पहने हुए देख रहे हैं और उन्होंने इस वेडिंग पार्टी में खूब रंग जमाया। रणवीर सिंह ने अपने डांस और अपने फनी अंदाज से वहां पर मौजूद सभी लोगों के होश उड़ा दिए थे। रणवीर सिंह की इस पार्टी से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में पहुंची शिल्पा शेट्टी

वहीं इस शादी में सलमान खान और रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर की साड़ी पहनकर मैत्रेयी फणसालकर की शादी में ग्रैंड एंट्री ली। तस्वीर में शिल्पा शेट्टी बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं। सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी को पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर और उनके परिवार के साथ स्टेज पर फोटो खिंचवाते हुए देखा जा सकता है।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े और शहनाज गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसी फिल्म से पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल का बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू होने जा रहा है। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles