Thursday, November 30, 2023

पहली बार Anshula को रैंप वॉक करता देख Arjun Kapoor ने किया ये काम, भाई-बहन की बॉन्डिंग देख खुश हुए फैंस..

भाई और बहन का रिश्ता शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं और ऐसा ही नजारा लैकमे फैशन वीक के दौरान देखने को मिला। जहां बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला कपूर की हौसला-अफ़ज़ाई करते नजर आए। वैसे तो ये बात किसी से छुपी नहीं है कि अर्जुन कपूर अपनी बहनों से कितना प्यार करते हैं।

खासतौर पर एक्टर अपनी लाडली बहन अशुंला कपूर को बिल्कुल अपनी बेटी की तरह प्यार करते हैं और दोनों भाई-बहन का ये प्यार दुनिया की नजरों से भी छुपा नहीं है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर दोनों भाई-बहन की मस्ती भरे पल फैंस को देखने को मिल जाते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर अर्जुन और अंशुला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में हुए लैकमे फैशन वीक 2023 में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी खूब जलवा बिखेरा। लाइमलाइट से दूर रहने वाली अंशुला कपूर ने लैकमे फैशन वीक में अपने शानदार आउटफिट से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। हालांकि अंशुला के रैंप वॉक से ज्यादा चर्चे उनके भाई अर्जुन की एक हरकत के हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशुला कपूर शिमरी टॉप और हाई स्लिट स्कर्ट में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। जैसे ही अर्जुन अपनी छोटी बहन को रैंप पर वॉक करते देखते है वैसे ही वो खड़े होकर उनको चीयर करने लगते है और जोर-जोर से तालिया बजाने लगते हैं। अर्जुन कपूर को अपनी बहन को इस तरह चीयर करता देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

अर्जुन और अंशुला की बॉन्डिंग देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘अफ़सोस मेरा कोई भाई नहीं है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह मेरे दिल को छू गया। मुझे भाई बहन की बॉन्डिंग बहुत पसंद है। जब आपका भाई आपकी तरफ हो तो दिखावे की परवाह कौन करता है। इसे प्यार करना।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘वो रैंप पर कैसे चली ये अलग बात है, लेकिन ये सच है कि भाई-बहन का रिश्ता बहुत पवित्र और बिना शर्त का होता है।’

बता दें कि अर्जुन और अंशुला कपूर दोनों बोनी कपूर और उनकी पहली वाइफ मोना के बच्चे हैं। मोना के बाद बोनी कपूर ने एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस से उनको दो बेटियां है जिनका नाम जाह्नवी और खुशी कपूर है। श्रीदेवी के निधन के बाद से चारों भाई-बहन एक साथ काफी प्यार से रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles