मेष राशि : विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर आपने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आज रिश्तो में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आपको किसी पर भरोसा करना समस्या दे सकता है इसलिए बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मामा पक्ष से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिल सकता है।
वृषभ राशि : आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। अगर आप कोई कार्य काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, तो आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।
मिथुन राशि : आप खुद का कोई काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अच्छा काम करने से अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है और किसी अजनबी पर आप जल्दी से भरोसा मत कीजिए। यदि कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। डॉक्टरी परामर्श जरूर लीजिए। परिजनों के साथ मिलकर कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है।
कर्क राशि : कारोबार अच्छा चलेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
सिंह राशि : लेन-देन के मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। घर परिवार के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कन्या राशि : किसी प्रतियोगिता परीक्षा में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति ट्रांसफर मिलने से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आज के दिन आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
तुला राशि : आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी मन की इच्छा पूर्ति हो सकती है, जिससे आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर कोई फैसला ले रहे हैं, तो जल्दी बाजी मत कीजिए, नहीं तो आपको बाद में उसके लिए पछताना पड़ेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।
वृश्चिक राशि : सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। यदि आपके माता-पिता आपको कोई सलाह दें, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। दूर संचार के साधनों में वृद्धि होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।
धनु राशि : आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें आज पदोन्नति मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति आज एक बजट बनाकर चले तो उनके लिए बेहतर रहेगा। विवाह में बाधा को लेकर यदि परेशान थे, तो आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।
मकर राशि : आपको अपनी उर्जा को अच्छे कामों में लगाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा और वह इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें। रचनात्मक योजनाओं को आज बल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, जिसको सुधारने के लिए आप प्रयास करेंगे इसमें आप काफी हद तक सफलता हासिल कर लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।
कुंभ राशि : आप अपनी समझदारी से हर काम को समय पर निपटा लेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। रिश्तो में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई समस्या आ रही है, तो वह भी समाप्त हो जाएगी। गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।
मीन राशि : आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।