Thursday, November 30, 2023

SIPRI: हथियार खरीदने के मामले में भारत नंबर वन, जानिए टॉप 5 में और कौन से देश हैं??

दुनिया भर के देशों में हथियारों के आयात के मामले में भारत पहले स्थान पर है। स्टॉकहोम स्थित थिंक टैंक ‘सिपारी’ की ओर से जारी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2013-17 और 2018-22 के बीच हथियारों के आयात में 11 फीसदी की गिरावट आई, फिर भी भारत शीर्ष पर बना हुआ है।

स्टॉकहोम थिंक टैंक द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन, जो रूसी हमले के बाद महीनों से रूस के साथ युद्ध में है, अमेरिका और यूरोप से सैन्य सहायता प्राप्त करने के बाद 2022 में शीर्ष हथियार आयातकों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

थिंक टैंक सिपरी के एक शोधकर्ता पीटर वेगमैन ने कहा कि पिछले साल दुनिया भर के देशों ने हथियारों के आयात में गिरावट देखी, जबकि रूस के साथ बढ़ते तनाव के कारण यूरोपीय देशों ने अधिक हथियार खरीदे।

‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ ने कहा कि भारत, सऊदी अरब, कतर, ऑस्ट्रेलिया और चीन वर्ष 2018-22 के दौरान दुनिया के 5 सबसे बड़े हथियार आयातकों में शामिल थे। वहीं अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और जर्मनी सबसे ज्यादा हथियार बेचने वाले देशों में शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2018-22 के दौरान पाकिस्तान ने अपने हथियारों के आयात में 14 फीसदी की बढ़ोतरी की है। पाकिस्तान दुनिया का 8वां सबसे बड़ा हथियार आयातक है। पाकिस्तान अपने ज्यादातर हथियार चीन से आयात करता है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles