Sunday, June 4, 2023

पति और बेटे वायु संग बसंत के मौसम का मजा ले रही हैं सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने शेयर की मनमोहक तस्वीरें..

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और शानदार अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह आनंद अहूजा की एक बिंदास पत्नी और अपने बेटे की एक प्यारी मां भी हैं। सोनम कपूर इन दिनों अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम इन स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने जीवन में अपनी पहली संतान के रूप में बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया था।

जब से सोनम कपूर मां बनी हैं, तब से बेटे वायु के साथ खूब समय व्यतीत कर रही है। सोनम कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली तस्वीरों को साझा किया है, जिनमें सोनम कपूर अपने पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा और बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा 20 अगस्त 2022 को बेटे वायु के माता-पिता बने थे। तब से कपल की जिंदगी उनके बेटे के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। दोनों अक्सर अपने लाडले की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से सोनम कपूर ने वायु की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति आनंद अहूजा और बेटे वायु के साथ अपने बसंत के समय की तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर पति के साथ बेटे वायु को टहलाने के लिए बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पूरा परिवार लंदन में खूबसूरत मौसम का मजा ले रहे हैं। अगर आप पहली दो तस्वीरों को देखेंगे, तो उसमें सोनम कपूर के बेटे वायु की झलक भी साफ-साफ देखने को मिल रही है। तस्वीरों में पति-पत्नी दोनों अपने बेटे पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

लेकिन इस बार भी फैंस को कपल के बेटे का चेहरा साफ नहीं दिखा है। लेकिन गर्म कपड़ों में लिपटे वायु को बैक से जरूर देखा जा सकता है। कैजुअल लुक में सोनम कपूर और आनंद अहूजा भी काफी अच्छे लग रहे हैं। सोनम कपूर ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें बसंत की शुरुआत दिखाई दे रही थी, जो मंत्रमुग्ध करने वाला लग रहा था। सोनम कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा “बसंत आ रहा है।”

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मौसी रिया कपूर ने भी वायु की क्यूट तस्वीरों पर प्यार भेजा है।

साल 2018 में सोनम कपूर ने की थी आनंद आहूजा से शादी

बताते चलें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया। शादी के बाद सोनम कपूर लंदन में ही शिफ्ट हो गई हैं। बीते वर्ष ही कपल ने अपने पहले बच्चे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया है। डिलीवरी के कुछ समय तक भारत में रहने के बाद सोनम कपूर बेटे के साथ वापस लंदन लौट गई थीं।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो बहुत ही जल्द सोनम कपूर फिल्म “ब्लाइंड” में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर शोम मखीजा की इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles