टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपने मेहनत और टैलेंट के दम पर एक्टिंग की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है | छोटी उम्र में ही इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाया है और खूब सारा नाम और शोहरत कमा रही है| कम उम्र में ना केवल इन अभिनेत्रियों ने सफलता का बड़ा मुकाम हासिल किया है बल्कि इन्होंने अपने दम पर मुंबई में अपना खुद का आशियाना भी खरीदा है और अपना खुद का आशियाना खरीदने का सपना इन्होंने बेहद कम उम्र में साकार किया है| वहीं अभिनेत्रियों की इस सफलता से इनके परिवार वाले और इनके फैंस बेहद खुश हैं| इस लिस्ट में हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सुंबुल तौकिर खान का नाम भी जुड़ गया है|
अभिनेत्री हाल ही में टीवी के मोस्ट पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 में नजर आई थी और अपना यह सफर पूरा करने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना खुद का आशियाना खरीद लिया है जिसकी खास छलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर अपने फैंस को दिखाई थी| आपके अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको टेलीविजन इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में ना केवल नाम और शोहरत कमाया बल्कि मुंबई में इन्होंने खुद अपने दम पर अपना सपनों का आशियाना भी खरीदा है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है|
सुंबुल तौकिर खान: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुंबुल तौकिर खान ने हाल ही में मुंबई में अपना खुद का आशियाना खरीदा है और आपको बता दें इन्होंने केवल 19 साल की उम्र में अपना घर खरीदने का सपना साकार किया है जिसके चलते एक्ट्रेस और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है| आपको बता दें एक्ट्रेस सम्बुल को टीवी सीरियल इमली गजब की लोकप्रियता हासिल हुई है|
जन्नत जुबैर: इस लिस्ट में अगला नाम टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा जन्नत जुबेर का शामिल है जो कि अभी कुछ समय पहले ही अपने नए घर की मालकिन बनी है| बता दे जन्नत जुबेर ने महज 21 साल की उम्र में अपना घर खरीदने का सपना पूरा किया है|
अशनूर कौर: लिस्ट में अपना नाम टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर का शामिल है जिन्होंने अभी कुछ समय पहले ही अपना खुद का आशियाना खरीदा है| अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए घर की बेहतरीन झलक साझा कर अपने प्रशंसकों को अपने नए आशियाने की झलक दिखाई थी|
तुनिषा शर्मा: इस लिस्ट में अगला नाम दिवंगत अदाकारा तुनिषा शर्मा का शामिल है जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपने दम पर अपना मुंबई में 15 करोड़ रुपए का अपना खूबसूरत आशियाना खरीदा था परंतु अब एक्ट्रेस तूनिषा शर्मा इस दुनिया में नहीं है|
रुहानिका आनंद: लिस्ट में अपना नाम टीवी एक्ट्रेस रूहानिका आनंद का शामिल है जिन्होंने केवल 15 साल की उम्र में अपना सपनों का आशियाना खरीदा है|
मोहसिन खान: टीवी एक्टर मोहसिन खान मैं अभी कुछ समय पहले ही महज 30 साल की उम्र में अपना मुंबई में खुद का घर खरीदा है|
मीरा देवस्थले: टीवी एक्ट्रेस मीरा देओस्थले का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है जिन्होंने केवल 25 साल की उम्र में अपना खुद का घर खरीदने का सपना साकार किया है
तेजस्वी प्रकाश: मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नए आशियाने की कुछ तस्वीरें साझा की थी और तेजस्वी प्रकाश भी कम उम्र में अपने घर की मालकिन बन चुकी है|
दिव्या अग्रवाल: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अगरवाल महज 29 साल की उम्र में अपना खुद का आशियाना खरीदी है जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा भी की थी|