Friday, December 1, 2023

लुहारी गांव के अंजनी माता की प्रतिमा की आंखों से निकले आंसू, देखें Video

देश भर में ऐसे बहुत से मंदिर हैं, जो अपनी किसी ना किसी विशेषता और चमत्कार के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अक्सर इन मंदिरों में कोई ना कोई ऐसा चमत्कार देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। इन मंदिरों से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हमारे देश में हर गली-गली में किसी न किसी देवी-देवता का मंदिर होता है, जहां पर लोग पूजा अर्चना करते हैं।

इसी बीच मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक के लुहारी गांव से एक काफी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, गांव के एक मंदिर में विराजित माता अंजनी की प्रतिमा की आंखों से पानी की बूंदे निकलने की बात कही जा रही है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो नवरात्रि के मौके पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग ऐसा बता रहे हैं कि माता की आंखों से आंसू बह रहे हैं।

जैसे ही यह खबर सामने आई तो काफी तेजी से फैल गई और मौके पर यह दृश्य देखने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्रि के अवसर पर इस तरह की घटना को लेकर लोगों में काफी कौतूहल है। लोग इसे माता का चमत्कार मान रहे हैं। मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है और भजन-कीर्तन शुरू हो गया है।

माता की प्रतिमा की आंखों से निकल रही पानी की बूंदे

आपको बता दें कि लुहारी गांव में खेतों के बीच माता अंजनी का मंदिर मौजूद है। इस मंदिर में पूरे गांव के लोग पूजा करने के लिए आते हैं। जब मंगलवार की सुबह लुहारी गांव का एक युवक हेमराज सिंह माता के दर्शन करने पहुंचा तो उसने माता की प्रतिमा की एक आंख से आंसू बहते हुए देखा। युवक की मानें तो पहले तो यह उसको भ्रम लगा परंतु जब उसने दोबारा से देखा तो लगातार एक आंख से आंसू टपक रहे थे, जिसके बाद युवक ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी।

यह खबर मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और माता का यह रूप देखने के बाद लोगों ने इसे चमत्कार बताया। लोग इसे माता की आंखों से आंसू बहना बता रहे हैं। इस घटना के बाद मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और भजन-कीर्तन भी शुरू कर दिया गया। अपनी मन्नततों के लिए नारियल भी बांधे जाने लगे। एक महिला को यहां देवी का भाव भी आने लगा, जिसने कहा कि माता का मंदिर काफी छोटा है, इसे बड़ा बनवाया जाए। महिलाओं ने देवी भजन गाना शुरू कर दिए और धीरे-धीरे यह खबर पूरे जिले में तेजी से फैल गई।

माता की प्रतिमा से आंसू बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे जैसे लोगों को यह खबर मिल रही है वैसे वैसे वह मौके पर पहुंच रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह माता का चमत्कार है। वहीं अंजनी माता की प्रतिमा से आंसू निकलने को लेकर जानकारों की मानें, तो इसका कोई वैज्ञानिक कारण भी हो सकता है। रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के सुरेंद्र चौरसिया का कहना है कि यदि प्रतिमा प्राचीन है तो उनके रिकार्ड में दर्ज होती है, लेकिन यदि प्रतिमा नई है तो वाष्पीकरण के कारण पानी की बूंद निकल सकती है। बाकी लोगों की आस्था का सवाल है वह उसे किस नजरिये से देखते हैं।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles