Tejasswi Prakash Karan Kundrra Photos: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के हिट कपल में से एक हैं, जो अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह से छाए रहते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से तेजस्वी और करण अपने ब्रेकअप की खबरों की वजह से चर्चा में बने हुए थे। होली के पहले से ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं, होली के मौके पर भी दोनों साथ नहीं दिखे, जिस वजह से करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की खबरों को फैंस सच मानने लगे थे। लेकिन दोनों ने इन खबरों को गलत दिखाया है और अब यह कपल एक साथ स्पॉट हुआ है।
ब्रंच डेट पर निकले तेजस्वी और करण
दरअसल, हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। दोनों यहां पर ब्रंच डेट पर आए थे और काफी खुश लगे।
दोनों के चेहरे की स्माइल ने खींचा सबका ध्यान
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की कई तारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे की स्माइल दोनों का मजबूत रिश्ता बता रही है।
सिंपल लुक में दिखीं तेजस्वी
तेजस्वी प्रकाश टीवी की हिट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन इस मौके पर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ काफी सिंपल लुक में दिखीं। एक्ट्रेस ने पिंक टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी थीं। साथ ही व्हाइट स्निकर पेयर किए थे।
करण भी लगे काफी हैंडसम
वहीं, इस मौके पर करण कुंद्रा भी काफी हैंडसम लगे। वह ऑवर साइज ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक जींस में दिखे। इसके साथ उन्होंने भी व्हाइट स्निकर्स पेयर किए थे।
दोनों को साथ देख खुश हुए फैंस
तेजस्वी और करण को यूं साथ देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस ने दोनों के लिए नजर न लगने वाली बात कही है।