Saturday, June 3, 2023

आम आदमी के इस नेता से जुड़ा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम, दोनों हुए रेस्टोरेंट के बाहर कैमरे में कैद..

बॉलीवुड और राजनीति का नाता काफी गहरा रहा है। अमूमन ही बॉलीवुड के सेलेब्स और राजनीतिक दिग्गजों के बीच काफी गहरी दोस्ती देखने को मिलती है। आप इसे पढ़ कर यह जरूर सोच रहे होंगे कि हमने ऐसा क्यों लिखा है ? तो बता दे कि बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे जानने को हर कोई बेकरार है। इस खबर को जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल बीती शाम को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को आम आदमी के जाने-माने नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ देखा गया। इन दोनों को एक साथ इस तरह कैमरे में कैद होने के बाद लोग दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूजर के काफी री-एक्शन आए हैं। इस दौरान राघव जहां सफेद शर्ट और पेंट नजर आए वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी सफेद शर्ट और चेक पेंट में नजर आई।

इन दोनों का यह लुक देखते ही बन रहा था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फेन्स पूछने लगे कि कहीं दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं करने लगे हैं। बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को यूके के आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि पहली बार यह सम्मान भारत में किसी को मिला है। परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल की 15 साल पहले स्टूडेंट रह चुकी है। वही राघव चड्डा की एजुकेशन लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स पूरी हुई है। दोनों ही पढ़ाई में अव्वल थे। ऐसे में यह भी हो सकता है कि दोनों आपस में अच्छे दोस्त हो।

बात करें उनकी निजी जिंदगी के बारे में तो हाल फिलहाल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अकेली है। वहीं 34 साल के राघव ने भी अभी तक शादी नहीं की है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए थे। इन दोनों के वीडियो को सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। इन दोनों के वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब राघव चड्ढा और परिणिति चोपड़ा रेस्टोरेंट के बाहर आते हैं तो पैपराजी ने तस्वीरें क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लिया पैपराजी को पोज देने के बजाय राघव चड्ढा झट से जाकर कार में बैठ जाते हैं। जबकि परिणीति चोपड़ा उन पोज देती है।

वहीं, काम के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में दिखी थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर नजर आए थे। इसके साथ ही

अभिनेत्री इम्तियाज अली की चमकीली में दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही चमकीली की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में है। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ कैप्सूल गिल में भी नजर आएंगी। परिणीति ने कुछ समय पहले अक्षय के साथ अपनी कुछ तस्वीर शेयर कर जानकारी दी थी।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles