Thursday, November 30, 2023

दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर को मिल गई दुल्हन, जानिए कैसे शुरू हुई थी उनकी प्रेम कहानी, देखें तस्वीरें ओर वीडियो

महाराष्ट्र के रायगढ़ में रहने वाले प्रतीक मोहिते दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर हैं और हाल ही में प्रतीक की शादी हुई है और लोग उन्हें उनकी शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। भले ही प्रतीक मोहिते का कद छोटा है लेकिन कीर्तिमान ऊंचा है। इन्होंने जो कामयाबी हासिल की है उसकी तुलना माउंट एवरेस्ट से ही हो सकती है।

अपने कद के कारण ना जाने कितनी चीजों से प्रतीक मोहिते को गुजरना पड़ा होगा, लेकिन वहीं मेहनत के बल पर उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज करा लिया। कहते हैं ना इंसान का कद हमेशा उसके हौसले से नापा जाता है ना कि उसकी लंबाई या खूबसूरती से… यह वाक्य प्रतीक मोहिते पर बिल्कुल सटीक बैठता है।

3.3 फ़ीट के प्रतीक मोहिते दुनिया के सबसे छोटे कद के बॉडी बिल्डर हैं। इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। 28 वर्षीय प्रतीक मोहिते ने अपने लिए दुल्हनिया ढूंढ ली है और उन्हें लोग शादी की बधाइयां दे रहे हैं। प्रतीक मोहिते ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है, जिसमें उन्हें अपनी बारात में एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

4 साल पहले हुई थी मुलाकात

एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान प्रतीक मोहिते ने अपनी पत्नी के बारे में कुछ बातें भी शेयर की हैं। प्रतीक को अपनी दुल्हनिया बहुत दूर जाकर नहीं मिली। प्रतीक की दुल्हन पुणे की रहने वाली है। प्रतीक ने बताया कि वह रायगढ़ के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी 120 किलोमीटर दूर पुणे की रहने वाली है। प्रतीक की ऊंचाई जहां 3 फ़ीट 34 इंच है। वहीं जया की ऊंचाई 4 फ़ीट 2 इंच है। प्रतीक ने बताया कि 4 साल पहले उनके पिताजी ने जया से पहचान करवाई थी। एक नजर में ही जया दिल में उतर आई थीं।

प्रतीक ने आगे यह बताया कि साल 2018 में उनकी मुलाकात जया से हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बॉडीबिल्डिंग की शुरुआत साल 2016 से की थी। वह जया से मिलने के बाद उतने सक्सेसफुल नहीं थे क्योंकि उनको पता था कि शादी के बाद जया की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ जाएगी।

प्रतीक ने जया से बोला कि पहले मैं अपने पैरों पर खड़ा होऊंगा और फिर उससे शादी करूंगा। प्रतीक बताते हैं कि धीरे-धीरे समय बीतता गया और उनको सफलता मिलती गई। प्रतीक का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और वह फिटनेस ट्रेनर बन गए हैं। जब प्रतीक को लगा कि वह अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं तो उन्होंने जया से शादी कर ली।

बिरयानी काफी अच्छी बनाती है

वहीं जब प्रतीक से यह सवाल पूछा गया कि जया कौन सा डिश सबसे बढ़िया बनाती है, तो प्रतीक ने कहा कि जब वह जया से मिलने पहली बार उसके घर गए थे, तब उसने बहुत बढ़िया देसी खाना बनाया था। जो सभी को काफी पसंद आया था। प्रतीक बताते हैं कि आज जया का मेरे घर पर पहला दिन है, तो वह खाना बनाएगी। मैंने सुना है कि वह वेज बिरयानी काफी अच्छा बनाती है।

कहां जाएंगे हनीमून पर

जब प्रतीक से यह पूछा गया कि शादी के बाद कहां घूमने जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि अभी उनकी शादी हुई है। वह सबसे पहले कुल देवता के यहां माथा टेकने जाएंगे और उसके बाद पास ही में टूरिस्ट प्लेस है वहां पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कुछ समय तक सेविंग करेंगे और फिर उसके बाद हनीमून पर जाएंगे क्योंकि उन्होंने अपनी शादी अपनी कमाई से की है, शादी में काफी खर्च हो गया है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles