मां एक ऐसा शब्द है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एक नन्हे से बच्चे के लिए मां ही उसकी दुनिया होती है। बच्चा अपनी मां की नजर से सब कुछ समझता और सीखता है। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जिनके पिता ही मां की जिम्मेदारियां निभाते हैं। आप सभी लोगों ने ऐसे कई टीवी शो और फिल्मों में देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में भी ऐसे कई किस्से सुनने को मिल जाते हैं।
वहीं अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें, तो यहां भी ऐसी कई हस्तियां हैं, जो अकेले ही पिता और मां की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक मां और पिता दोनों का फर्ज निभा रहे हैं। कुछ ऐसे सेलेब्स हैं, जो अपनी पत्नी से अलग होने के बाद बच्चों के साथ रहते हैं। वहीं कुछ ने शादी नहीं की है। लेकिन यह अपने बच्चों की परवरिश बखूबी तरीके से कर रहे हैं।
करण जौहर: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन इसके बावजूद भी वह एक बहुत ही अच्छे सिंगल फादर हैं। आपको बता दें कि करण जौहर ने साल 2017 में आईवीएफ के जरिए दो बच्चों बेटी रूही और बेटे यश के पिता बने थे। करण जौहर अक्सर ही अपने दोनों बच्चों के साथ की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। करण जौहर अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने बच्चों के लिए ढेर सारा प्यार और समय देने का पूरा प्रयास करते हैं और उनके साथ भरपूर वक्त व्यतीत करते हैं।
चंद्रचूड़ सिंह: बॉलीवुड के अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। वह शाहरुख खान और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म “जोश” में भी काम कर चुके हैं। लेकिन एक बड़ी दुर्घटना की वजह से वह काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। उन्होंने फिर से कमबैक किया है और बीते दिनों वह वेब सीरीज “आर्या” और अक्षय कुमार की फिल्म “कठपुतली” में न आए थे। साल 2007 से वह अपने बेटे शारनजय की अकेली ही परवरिश कर रहे हैं। उन्होंने करियर से ब्रेक लेकर सिंगल फादर के तौर पर उसकी परवरिश करने का फैसला लिया था।
तुषार कपूर: अभिनेता तुषार कपूर ने फिल्म “मुझे कुछ कहना है” से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि तुषार कपूर बतौर लीड हीरो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख लिया था। साल 2016 में आईवीएफ के जरिए उनके घर लक्ष्य का जन्म हुआ था। फिलहाल, तुषार कपूर अपना ज्यादातर समय बेटे लक्ष्य के साथ बिताना पसंद करते हैं। तुषार कपूर एक सिंगल फादर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभा रहे हैं।
राहुल बोस: आपको बता दें कि राहुल बोस ने भी अभी तक शादी नहीं की है परंतु वह सिंगल फादर के तौर पर अपने 6 बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने साल 2007 में अंडमान निकोबार से 6 बच्चों को गोद लिया था। इसके बाद से ही वह इन सभी बच्चों की परवरिश बहुत बखूबी तरीके से कर रहे हैं और बच्चों के लिए अक्सर चैरिटी भी करते रहते हैं।
कमल हासन: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन भी एक सिंगल फादर हैं। आपको बता दें कि कमल हासन और सारिका साल 2004 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद कमल हासन ने अपनी दोनों बेटियों अक्षरा और श्रुति हासन की परवरिश खुद के दम पर की। उन्होंने पिता के तौर पर अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी तरीके से निभाया।