मेष राशि : ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी मदद करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ अच्छा हासिल करेंगे। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है। किसी भी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ राशि : आपकी कोई अधूरी योजना पूरी होती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करके अपने परिवार के सदस्यों के साथ वक्त व्यतीत करेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।
कर्क राशि : कोई बड़ा और अलग काम करने का सोच विचार कर सकते हैं। संतान के साथ किसी विषय पर चर्चा करेंगे, उनके बेहतर करियर के लिए कुछ खास सलाह देंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं, उनके लिए आज का दिन काफी व्यस्त भरा होगा लेकिन शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
कन्या राशि : मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बचना होगा। फालतू के विवाद भी सामने आ सकते हैं, जिनसे आपको बचकर रहना होगा।
धन राशि : आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनके लिए आपको तैयार रहना होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता हासिल होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।