Thursday, November 30, 2023

सोशल मीडिया स्टार सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने शेर की कुछ तस्वीरे, देखें एक्टर के परिवार की तस्वीरें..

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, डायरेक्टर, कॉमेडी और स्क्रीन राइटर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच में नहीं रहे। 66 साल की उम्र में आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। अचानक ही सतीश कौशिक के निधन ने सभी को हैरान कर के रख दिया। होली के मौके पर सतीश कौशिक दिल्ली पहुंचे हुए थे। जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अभिनेता ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। सतीश कौशिक के शव को आज मुंबई लाया जाएगा।

सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी और बेटी को अकेला छोड़ गए। सतीश कौशिक के निधन से अभिनेता की पत्नी शशि कौशिक और 11 साल की बेटी वंशिका को तगड़ा झटका लगा है। पत्नी और बेटी संग सतीश कौशिक शानदार बॉन्ड शेयर करते थे। वह अक्सर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। सतीश कौशिक अपनी बेटी वंशिका से बहुत प्यार करते थे। सतीश कौशिक की बेटी महज 11 साल की उम्र में ही सोशल मीडिया स्टार हैं और एक्टिंग के मामले में एकदम अपने पापा की तरह ही बेहतरीन हैं। वह इंस्टा पर काफी एक्टिव हैं।

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की 11 साल की बेटी वंशिका कौशिक अपने पिता की तरह मल्टीटैलेंटेड हैं। सतीश कौशिक की बेटी इतनी छोटी सी उम्र में ही सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। वह अक्सर ही अपनी एक्टिंग के वीडियो से लोगों का मनोरंजन करती नजर आती हैं।

सतीश कौशिक की बेटी वंशिका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वंशिका कौशिक सोशल मीडिया पर अपनी खूब सारी रील्स पोस्ट करती हैं।

इन वीडियोस को देखकर साफ पता चलता है कि वंशिका में भी अपने पापा सतीश की तरह एक्टिंग के खूब गुण हैं। वह अपने पिता की तरह एक्टर बनना चाहती हैं। इतनी कम उम्र में भी वंशिका टैलेंट की खदान हैं। वंशिका बता दें कि वंशिका का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। वंशिका से पहले सतीश कौशिक का एक बेटा हुआ था, जिसकी 2 साल की उम्र में ही मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद अभिनेता पूरी तरह से टूट गए थे।

बेटी के पैदा होने के बाद सतीश कौशिक और उनकी पत्नी की जिंदगी में खुशियां लौटी। लेकिन इसके लिए उन्हें सालों इंतजार करना पड़ा था। सतीश कौशिक की बेटी पढ़ाई में भी बहुत होशियार हैं। वहीं अगर हम सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक की बात करें, तो वह भी एक पॉपुलर प्रोड्यूसर हैं। शशि कौशिक ने एक फिल्म “छोरियां छोरों से कम नहीं होती” को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सतीश कौशिक महत्वपूर्ण रोल निभाते हुए नजर आए थे।

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म “कागज” में भी सतीश कौशिक की पत्नी को-प्रोड्यूसर रही हैं। लेकिन सतीश कौशिक के अचानक निधन से पत्नी शशि कौशिक और उनकी 11 साल की बेटी वंशिका गहरे सदमे में हैं। बताते चलें कि सतीश कौशिक को पहचान साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से मिली थी। इसमें उनका कैलेंडर का किरदार काफी पसंद किया गया था। इसके बाद दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार हिट हुआ। सतीश कौशिक ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles