तांबे की अंगूठी के फायदे: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे की अंगूठी में कई ऐसे गुण छिपे होते हैं जो व्यक्ति के जीवन की कई समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखते हैं।
तांबे की अंगूठी से लाभ : सोने और चांदी के साथ-साथ तांबे की अंगूठी का चलन बहुत पुराना है। तांबे की अंगूठी पहनने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। तांबे की अंगूठी न केवल व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम करती है बल्कि ग्रह दोषों से भी छुटकारा दिलाती है। तांबे को सूर्य और मंगल की धातु माना जाता है। आइए जानते हैं तांबे की अंगूठी पहनने से होने वाले फायदों के बारे में…
पेट की समस्या दूर करता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे की अंगूठी या कड़ा पहनने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। साथ ही पेट संबंधी रोग भी दूर होते हैं। गठिया के रोगियों को तांबे की चूड़ियां पहननी चाहिए।
दूर होगा सूर्य और मंगल दोष
ज्योतिष शास्त्र में तांबे की अंगूठी को बेहद शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इसे अनामिका उंगली में धारण करने से सूर्य दोष दूर होता है। सूर्य के साथ मंगल के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।
रक्त संचार
तांबे की अंगूठी या कड़ा पहनने से रक्त शुद्ध होता है। और इसका फ्लो भी ठीक रहता है। इसे धारण करने से मानसिक और शारीरिक तनाव भी कम होता है। आप तांबे के बर्तन में रखा पानी भी पी सकते हैं।
वास्तु दोष होगा खत्म
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तांबे का पात्र रखने से सुख-शांति आती है। इसकी शुद्धता से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। यदि घर का मुख्य द्वार गलत दिशा में हो तो तांबे का सिक्का लटकाने से वास्तु दोष दूर होता है।