Friday, June 9, 2023

गणेशजी की कृपा से इन राशियों को मिलेगा फायदा, परिवार में आएंगी खुशियां…

वृषभ राशि : अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त हो जाएगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि : आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आप किसी भी अजनबी पर अत्यधिक विश्वास मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है तो आप जरूर कीजिए।

सिंह राशि : आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन उसमें आपको अपने जरूरी कागजात बहुत ही सावधानी से रखने होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि : आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि : आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि : पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपके दिन की शुरुआत कुछ सामान्य रहेगी लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बदलते मौसम के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles