मेष राशि – राजनीति, कानून और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस अवधि में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मेष राशि वालों के पेशेवर जीवन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावना है।
वृषभ राशि – यह गोचर आपको उच्च शिक्षा प्राप्त करने और विदेश यात्रा के लिए प्रेरित कर सकता है। इस दौरान आपके रोजाना के खर्चे बढ़ सकते हैं। माता-पिता से वैचारिक मतभेद भी संभव है। रिश्तों में भी कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
मिथुन राशि – इस गोचर के बाद आपके कुछ राज खुल सकते हैं, जिससे आपको अपने किए की सजा मिल सकती है. शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दें। मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि – करियर में औसत गति से प्रगति हो सकती है. शत्रु अचानक सक्रिय हो सकते हैं और कार्यस्थल पर आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस दौरान आपके वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे। शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि – मकर संक्रांति के दिन सूर्य आपके छठे भाव यानी कर्ज, शत्रु और रोग में गोचर करेगा. यह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने वाला साबित हो सकता है। शत्रु अपने मंसूबों में विफल रहेंगे। आपको अपने पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। सरकारी नौकरी या सेवाओं से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिल सकता है।
कन्या राशि – सूर्य आपके पंचम भाव यानी शिक्षा, संतान, प्रेम और रोमांस में गोचर करेगा। बच्चों को विदेश में पढ़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए औसत साबित हो सकती है। बच्चों की ज़रूरतों पर काफ़ी पैसा खर्च हो सकता है। अपने फिजूलखर्ची पर काबू पाने की कोशिश करें।
तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे। विभिन्न स्रोतों से आपकी आमदनी बढ़ सकती है। धन संचय करने में सफलता मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से आप प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। हालांकि निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. भाई-बहनों और पड़ोसियों से आपके संबंध बेहतर हो सकते हैं। संचार कौशल में भी सुधार होने की संभावना है। करियर के दृष्टिकोण से आप खुद को काफी मेहनत करते हुए देख सकते हैं जिसका आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
धन राशि – इस दौरान आपको पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है. जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं या सरकार से किसी तरह जुड़े हुए हैं उनके लिए भी यह समय अच्छा रहने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से यह अवधि लाभ कमाने के लिए अनुकूल रहेगी। धन कमाने के कई अवसर हैं और आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
मकर राशि – करियर में अचानक प्रसिद्धि मिल सकती है. सरकारी नौकरी करने वाले मकर राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। करियर के क्षेत्र में आप नई ऊंचाईयों को छूने में सफल हो सकते हैं। हालांकि निजी जीवन में जीवनसाथी और पिता से कुछ विवाद होने की संभावना है।
कुम्भ राशि – सूर्य आपके बारहवें भाव अर्थात मोक्ष, लाभ, व्यय आदि भाव में गोचर करेगा। इस अवधि के दौरान आप काम या विदेश भूमि से संबंधित गतिविधियों में व्यस्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके कुछ अच्छे अवसर हाथ से जाने की भी संभावना है।
मीन राशि – सूर्य आपके एकादश भाव यानी इच्छा, आय और लाभ भाव में गोचर करेगा। आपके वरिष्ठ आपको आर्थिक और सामाजिक लाभ दिलाने में मदद करते नज़र आ सकते हैं। अप्रत्याशित धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। आप अपने करियर में नई ऊंचाईयों को छूने में सफल हो सकते हैं। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।