मेष राशि: आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। घर में मांगलिक काम की योजना बनेगी। इस समय विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य ले।
वृषभ राशि: कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत के आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रूचि जागृत होगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कुछ व्यवधान आएंगे, परंतु काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं के संभाल खुद ही करें। क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। तनाव जैसी स्थितियों से परहेज करें।
मिथुन राशि: नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। इससे दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश का प्लान बनाना पड़ेगा। आज आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए।
कर्क राशि: परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी।
सिंह राशि: आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। साइंस से जुड़े हुए छात्रों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
कन्या राशि: आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन भी मत कीजिए। आप अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरते। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।
तुला राशि: दोस्तों के साथ कहीं बाहर पार्टी करने जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो माता-पिता की राय जरूर लें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज आपको जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।
वृश्चिक राशि: कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कुछ लोग आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कहीं बाहर जाना चाह रहे हैं, तो एटीएम कार्ड साथ ले जाना मत भूलिए। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं।
धनु राशि: आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल प्राप्त होगा। काफी लंबे दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज काम को पूरा करने के लिए आसपास के कई लोग आपको सलाह देंगे। आपको सभी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।
मकर राशि: सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखकर रोड क्रॉस करें। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। इस राशि के व्यापारियों का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं।
कुंभ राशि: जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज आप कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए। आज आपको अपने कारोबार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि: रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं डिनर का प्लान बना सकते हैं। अगर आज बाइक से कहीं जा रहे हैं, तो जरूरी कागजात लेना ना भूलें। दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। जरूरी कामों में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। ईश्वर की भक्ति से मन की शांति मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।