Sunday, June 4, 2023

साईं बाबा की कृपा से इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, दिन रहेगा फलदायी..

मेषः शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दुगुना कर देगी। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखिएगा। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखिएगा। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा।

कर्कः निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। परंतु प्रयास करने पर ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण अपने आपको प्रफुल्लित पाएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उपरी अधिकारीगण के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी।

सिंहः क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। व्यापार के स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।

तुलाः विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएँ मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए आपकी वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। नए कार्य को प्रारंभ आज न किजीएगा।

वृश्चिकः छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याहन तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएँगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। वैचारिक स्तर पर आवेग को अंकुश में रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा।

मकरः आपकी भावना को भी ठेस पहुँच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लीजिएगा। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।

मीनः घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।

Related Articles

Stay Connected

258,647FansLike
156,348FollowersFollow
56,321SubscribersSubscribe

Latest Articles